भोपाल मासूम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, अंडकोष बेचने के लिए ईरानी गैंग से संपर्क का दावा

 भोपाल

 अंडकोष बेचने के लिए 14 वर्षीय बालक की बेरहमी से हत्या के बाद भोपाल के छोटे तालाब में उसका शव फेंकने के सनसनीखेज मामले में पुलिस की पड़ताल में कई नए खुलासे हो रहे हैं। हत्या के बाद बालक के अंडकोष बेचने के लिए आरोपितों ने ईरानी गैंग से संपर्क किया था। पुलिस को आरोपितों से पूछताछ में इस संबंध में अहम जानकारी मिली है।

अब पुलिस उन संदिग्ध लोगों की पहचान और भूमिका की जांच कर रही है, जिनसे आरोपितों ने संपर्क किया था। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं इस गिरोह का संबंध मानव अंगों की खरीद-फरोख्त से तो नहीं है।

तालाब से जब्त किया पॉलिथीन, बैंक ट्रांजेक्शन पर पुलिस की नजर

शहर की श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने बुधवार और गुरुवार को आरोपितों को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएट कराया। पुलिस ने उस जगह की भी जांच की, जहां हत्या के बाद बालक का शव फेंका गया था। इसी दौरान उस पॉलिथीन के बारे में जानकारी मिली, जिसमें अंडकोष रखकर बाद में तालाब में फेंके गए थे। पुलिस ने गुरुवार को पॉलिथीन जब्त कर लिया है और उसे जांच के लिए भेजा जा रहा है।

एसीपी संतोष पटेल ने बताया कि पूछताछ में हत्या की साजिश, अंडकोष निकालने और उन्हें बेचने की कोशिश से जुड़ी कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। जांच में एक आरोपित के बैंक खाते में लाखों रुपये के लेनदेन की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इन ट्रांजेक्शन का स्रोत और जिन खातों में रकम गई, उनकी जानकारी जुटा रही है। पुलिस को आशंका है कि इन लेनदेन का संबंध किसी बड़े नेटवर्क से हो सकता है।
सोशल मीडिया की रील देखकर रची थी साजिश: डॉक्टरी का झांसा देकर कराई हत्या

बता दें कि शहर में इकबाल मैदान के पास पेन और चाबी के छल्ले बेचने वाले बालक को चार आरोपित छह अगस्त को रुपये का लालच देकर सुनसान जगह पर ले गए और चाकू मारकर उसकी हत्या की फिर उसके गुप्तांग (अंडकोष) को काटकर शरीर से अलग कर दिया। आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने इस घटना को अंडकोष बेचने के लिए अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें- भोपाल में ₹305 करोड़ से बनेगा देश का पहला ग्रिड कंट्रोल सेंटर कॉम्प्लेक्स, इंदौर-उज्जैन समेत 15 जिलों की बिजली होगी कंट्रोल

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फर्जी रील देखी थी, जिसमें अंडकोष की कीमत 1.2 करोड़ से लेकर छह करोड़ रुपये बताई गई। इससे वह लालच में आ गए, लेकिन जब अंडकोष नहीं बिके तो उन्हें नाले में फेंक दिया। इस साजिश का मुख्य आरोपित 20 वर्षीय बीबीए छात्र जोहेब खान है। उसने खुद को डॉक्टर बताकर अपने चार साथियों, जिनमें तीन नाबालिग भी थे, से इस घटना को अंजाम दिलाया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button