‘खिचड़ी 2’ का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसे देख आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे

मुंबई

अब तक खुफिया मिशन पर आपने कई फिल्में देखी होगीं, जिनमें 'पठान' और 'टाइगर जिंदा है' और 'एक था टाइगर' जैसे नाम शामिल हैं। लेकिन अब खुफिया मिशन पर पारेख परिवार भी निकल चुका है। जी हां, 'खिचड़ी 2' से एक बार फिर हिट गुजराती पारेख परिवार ने फिल्मी पर्दे पर वापसी की है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जो बहुत ही मजेदार है। फिल्म में अनंग देसाई, सुप्रिया पाठक, प्रतीक गांधी, जेडी मजीठिया, कीर्ति कुल्हारी और राजीव मेहता जैसे एक्टर्स हैं।

'खिचड़ी 2' के टीजर की शुरुआत एक वॉइसओवर से होती है। एक आवाज आती है- हर मिशन इम्पॉसिबल होता है। किसी को टाइगर पूरा करता है, किसी को पठान। लेकिन इस पारेख फैमिली खुफिया मिशन पर आई है।

पांथुकिस्तान जाएगा पारेख परिवार
टीजर में दिखाया गया है कि एक शख्स पारेख परिवार को एक खुफिया मिशन सौंपता है। लेकिन इस बारपर साथ में कहता है कि इस काम के बदले उन्हें 5 करोड़ रुपये मिलेंगे। मिशन है खोए हुए हिमांशु को वापस लाने का।

प्रतीक गांधी बने पायलट
'खिचड़ी 2: मिशन पांथुकिस्तान' में कीर्ति कुल्हारी का पति गायब है, और वह केस दर्ज कराने पुलिस के पास पहुंचती है। इसके बाद दिखाया जाता है कि पूरा पारेख परिवार एक प्राइवेट जेट से विदेश जा रहा है। उस प्राइवेट जेट में प्रतीक गांधी पायलट हैं। टीजर देखकर ही अंदाजा हो जाता है कि 'खिचड़ी 2' पहले पार्ट की तरह ही धमाकेदार होगी और हंसी से लोट-पोट कर देगी।

'टाइगर 3' के हफ्ते बाद 17 नवंबर को रिलीज होगी 'खिचड़ी 2'
'खिचड़ी 2' 17 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसकी रिलीज से एक हफ्ते पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की 'टाइगर 3' आएगी। अब 'टाइगर 3' के आगे 'खिचड़ी' का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल होगा, यह तो वक्त ही बताएगा। पर फिलहाल टीजर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 'खिचड़ी 2' को आतिश कपाड़िया ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म का पहला पार्ट 2010 में आया था, और अब 13 साल बाद टीम सीक्वल के साथ आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button