पत्रकार कॉलोनी में भी गरबा के साथ हो रही मां की आराधना

( अमिताभ पाण्डेय )
 भोपाल।
भोपाल की लिंक रोड नंबर 2 स्थित पत्रकार कॉलोनी में वरिष्ठ योगाचार्य ममता गुरु एवं समाजसेविका अपर्णा व्यास के द्वारा  नवरात्रि गरबा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।  दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन 19 अक्टूबर को महाआरती, कन्यापूजन एवं बॉलीवुड गरबा का आयोजन किया गया।
 इसमें बढ़-चढ़कर प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। 
 कई दिनों से गरबे का प्रशिक्षण ले रही महिलाओं ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया । 
यह जानकारी पूर्वा शर्मा त्रिवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में आए श्रद्धालुओं  ने भी उत्साह के साथ गरबा किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छोटी छोटी कन्याओं के रूप में विराजमान नव देवी रहीं। कन्या पूजन के बाद पारंपरिक गरबा आरती के साथ ही एकल नृत्य,सामूहिक नृत्य एवं भजनों की भी प्रस्तुती दी गई। इन प्रस्तुतियों ने सभी  को  मंत्रमुग्ध कर दिया ।
कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में दामिनी की आवाज संस्था की संचालिका श्रीमती अनिता आर्य थी वहीं अतिथि के रूप में समाजसेविका अनुपमा शर्मा, शिवाय सोशल क्लब की संचालिका पारुल शर्मा, समाजसेविका प्रीती तिवारी उपस्थित रहीं।
विभिन्न प्रतियोगिता भी कार्यक्रम में आयोजित की गई। 
लकी ड्रॉ भी निकाला गया। 
कार्यकम में पत्रकार कॉलोनी के समस्त रहवासियों  लोगों ने भी बढ़चढ़ कर भाग  लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button