उत्तर भारत में घना कोहरा छाया, 15 से 17 दिसंबर तक दिया इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली
सर्द मौसम के मिजाज ने लोगों को कंपकंपी दिला दी है। सर्दी का मौसम शुरू होते ही उत्तर के कई इलाकों में तापमान शून्य डिग्री सेल्यियस से नीचे पहुंच गया है। उत्तर भारत में घने कोहरे का दौर जारी है। दिल्लीवासी सुबह ठंडी और कोहरे से जगे। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले राजस्थानी में 11 दिसंबर 2023 को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्यियस था। दिल्ली के कई इलाकों में पारा का स्तर सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस कम है। यह इस हफ्ते लगातार दूसरे दिन था।
 
दिल्ली में न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट
स्काईमेट वेदर के अनुसार, 16 दिसंबर को पहाड़ों पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। मौसमी सिस्टम का असर ऊंची पहाड़ियों पर पड़ेगा। इससे दिल्ली सहित मैदानी इलाकों में वायुमंडल के निचले स्तर में हवाओं में बदलाव हो सकता है। 16-17 दिसंबर को मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। 18-20 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमन 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, गुरुवार सुबह 9 बजे एक्यूआई 358 था। वहीं, मौसम विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत थी। राजधानी में पिछले कुछ दिनों से तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, मंगलवार को 6.8 डिग्री और सोमवार को 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button