साउथ एक्ट्रेस रेखा बोज का बोल्ड बयान

मुंबई

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होनेवाले वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच को लेकर इस वक्त पूरी दुनिया की नजरें क्रिकेट पर टंगी हैं। इसी बीच एक तमिल एक्ट्रेस रेखा बोज ने आईसीसी वर्ल्ड कप मैंच को लेकर कुछ ऐसा बयान दिया है जिसपर उनकी काफी आलोचना हो रही है। बता दें कि वर्ल्ड कप का ये फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। आइए बताते हैं कि एक्ट्रेस ने ऐसा क्या कहा है।

अहमदाबाद में होनेवाले इस मैच पर फिल्मी सितारों की भी नजरें टिकी हैं। हर कोई इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है जब दुनिया की दो बेस्ट टीम एक-दूसरे के सामने होगी। इसी बीच साउथ सिनेमा की तमिल एक्ट्रेस रेखा ने कुछ ऐसा कहा है जो पूनम पांडे के बयान की याद दिला रहा। उन्होंने कहा है कि अगर इस मैच में जीत भारत की होती है तो वह कपड़े उतारकर विजाग बीच पर दौड़ लगाएंगी।

अगर इंडिया ये मैच जीते तो…
Rekha Boj ने इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड कप 2023 को लेकर ये पोस्ट किया है। उन्होंने इस पोस्ट में ऐलान किया है कि अगर इंडिया की जीत होती है तो वह बिना कपड़ों के दौड़ेंगी। उन्होंने लिखा है, 'अगर इंडिया ये वर्ल्ड कप जीतता है तो मैं विजाग बीच पर बिना कपड़ों के दौड़ूंगी। ऑल द बेस्ट टीम इंडिया।'

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button